हरदोई: जनिगांव निवासी दिव्यांग महिला ने अपने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, एसपी को दिया शिकायती पत्र
Hardoi, Hardoi | May 31, 2024 हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के जनिगांव निवासी दिव्यांग शीलवती ने अपने ससुराल वाले जनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एसपी को एक शिकायती पत्र दिया है पीड़ित दिव्यांग महिला ने बताया कि उसका पति मिथलेश दहेज की ओर मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करता है।और उसको मायके में छोड़कर चला गया है।पीड़ित महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाई की मांग की है।