हरदोई: पाली में निर्माणाधीन पुलिस चौकी के पास छात्र को दिनदहाड़े मारी गोली,हरदोई में मौत,SP केसी गोस्वामी ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | May 30, 2024 पाली थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर मजरा भरखनी गांव निवासी युवराज उर्फ यूवी ठाकुर पुत्र संजय सिंह बृहस्पतिवार शाम को पाली कस्बे के मोहल्ला बिरहाना में निर्माणाधीन पुलिस चौकी के पास था, तभी उसका अदनान पुत्र इकराम से विवाद हो गया। अदनान ने तमंचे से युवराज को गोली मार दी। इलाज के लिए उसे सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे मेडिकल कालेज भेजा गया यहां उसकी मौत हो गयी।