हरदोई: मझिला थाने के अयारी गांव मे सड़क के किनारे खड़े डंपर में बाइक घुसी,युवक की मौत,ड्यूटी कर घर लौट रहा था
Hardoi, Hardoi | May 30, 2024 शाहाबाद कोतवाली के लोनी निवासी लाखन का 21 वर्षीय पुत्र अमोष कुमार पिहानी के एक निजी हास्पिटल में नौकरी करता था।गुरुवार की सुबह नाइट ड्यूटी करने के बाद वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। उसी बीच रास्ते में मझिला थाने के अयारी गांव मे सड़क के किनारे डंपर खड़ा हुआ था,अमोष की बाइक उसी में पीछे से जा घुसी। टक्कर से घायल हुए अमोष की मौके पर मौत हो गयी।