हरदोई: पाली कस्बे में संदिग्ध हालात में किशोर को लगी गोली,जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर,एसपी बोले तहरीर लेकर कार्यवाई की जा रही है
Hardoi, Hardoi | May 30, 2024 पाली थाना क्षेत्र के पाली कस्बे में एक नाबालिग किशोर युवराज पुत्र संजय सिंह चौहान निवासी इस्माइलपुर को गोली मारने का एक मामला सामने आया है।किशोर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जंहा से चिकित्सको ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।एसपी केसी गोस्वामी ने बताया एक किशोर को गोली लगने का मामला सामने आया है।परिजनों से तहरीर लेकर कार्यवाई की जा रही है।