बीना: पुराने बस स्टैंड के समीप रेलवे ट्रैक पर युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला, मृतक की पहचान होने पर कराया गया पोस्टमार्टम
Bina, Sagar | Sep 29, 2024 शनिवार को दोपहर पुराने बस स्टैंड के पास रेलवे ट्रैक पर बिलासपुर एक्सप्रेस से अज्ञात युवक ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव को सिविल हॉस्पिटल के मर्चूरी रूम में रखवाया था वहीं पुलिस ने लगातार प्रयास के बाद मृतक युवक की पहचान कर ली है। पुलिस ने बताया की मृतक 35 वर्षीय सोनू पिता प्रेम रैकवार जो शिवाजी वार्ड का निवासी है और युवक बीमारी के कारण परेशान था।