बीना: मिशन कंपाउंड में फलदार वृक्षों की कटाई, शिकायत के बावजूद 1 सप्ताह बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, लोगों में नाराजगी
Bina, Sagar | Sep 28, 2024 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी वार्ड स्थित मिशन कंपाउंड में बरसों पुराने फलदार वृक्ष आम और अमरुद सहित कई वृक्षों की बलि दे दी गई। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने एसडीएम से लेकर नगर पालिका और पुलिस प्रशासन से भी की है। लेकिन शिकायत के एक सप्ताह बाद भी बिना अनुमति वृक्षों की कटाई करने वालो पर कार्रवाई नहीं की गई,जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।