बीना: मालखेड़ी रेलवे स्टेशन के समीप पेड़ पर लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, आत्महत्या करने की जताई जा रही आशंका
Bina, Sagar | Sep 28, 2024 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत मालखेड़ी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो के पास डॉ साहनी के खेत में करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला, सूचना मिलते ही मौके पर बीना थाने से प्रधान आरक्षक अयूब खान ,आरक्षक राजेंद्र सिंह चौहान एवं एन आर एस राहुल सोनी पहुंच गए और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को सिविल अस्पताल के मर्चुरी रूम में रखवाया है।