बीना: पड़रिया रेलवे फाटक व बीना नदी के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात यात्री का शव, पुलिस घंटों तलाशती रही शव
Bina, Sagar | Sep 29, 2024 शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही छोटी बजरिया पुलिस चौकी से प्रधान आरक्षक अजय सिंह एवं आरक्षक दिलीप कुर्मी रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। रास्ता नहीं होने की वजह से जवानों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को सिविल अस्पताल के मर्चूरी रूम में रखवाया है।