बीना: ग्राम रूसल्ला शेख सोसायटी के लोगों ने तहसील में किया प्रदर्शन, PM आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से परेशान हैं ग्रामीण
Bina, Sagar | Sep 28, 2024 ग्राम पंचायत पीपरखेड़ी के ग्राम रूसल्ला शेख सोसाइटी में एक भी ग्रामीण को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला। जिससे परेशान होकर आज बड़ी संख्या में राष्ट्रीय किसान मजदूरमहासंघ मध्य प्रदेश के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन कर नारेबाजी की और एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार हेमराज मेहर को ज्ञापन सोपा है।