बीना: पुराने बस स्टैंड के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, मामला दर्ज
Bina, Sagar | Sep 28, 2024 बीना से सागर की ओर बिलासपुर एक्सप्रेस जा रही थी तभी पुराना बस स्टैंड रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात करीब 25 वर्षीय युवक बैठा था। जैसे ही ट्रेन निकली और युवक ने ट्रेन के नीचे आकर अपनी जान दे दी,मौके पर मौजूद राम वार्ड पार्षद अतीक खान ने घटना की जानकारी जीआरपी को दी। पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी रूम में रखवाया है।