बक्सर: नगर परिषद के सिटी मैनेजर बोले: श्रावणी मेले से पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, पंडा समाज भी सीढ़ियों से चौकी हटाए
Buxar, Buxar | Aug 1, 2026 श्रावणी मेले को लेकर जिला प्रशासन और नगर परिषद श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने में जुट गया है। इसी क्रम में शनिवार को रामरेखा घाट एवं घाट तक जाने वाले मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। नगर परिषद के सिटी मैनेजर मनोज केशरी ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार माइक से घोषणा कराई जा रही थी।