तखतपुर: शादी का झांसा देकर 22 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार; पति की मौत के बाद महिला को प्रेमजाल में फंसाया
शादी का झांसा देकर 22 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार पति की मौत के बाद महिला को प्रेमजाल में फंसाया, तीन बच्चों को अपनाने का दिया था भरोसा बुधवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के सरकंडा में शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण और 20 से 22 लाख रुपये की ठगी के आरोप में मनोज कुमार यादव (30) को दुर्ग जिले के धमधा से गिरफ्तार किया गया।