कुंडा: बाघराय पुलिस ने भिटारा से शांति भंग करने के आरोप में 4 लोगों को किया गिरफ्तार
थाना बाघराय पुलिस ने शुक्रवार शाम 5 बजे भिटारा गांव से शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें हिस्ट्रीशीटर रविंद्रनाथ को बीएनएस की विभिन्न धाराओं और तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर उपद्रव करने वाले सूर्यबली सरोज, आकाश सरोज व पवन सरोज को बीएनएसएस की धाराओं में पकड़ा गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।