सुल्तानपुर: भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए समाजसेवी राजेन्द्र कुमार तिवारी, क्षेत्रवासियों में खुशी
भाजपा जिलाध्यक्ष आर.ए.वर्मा व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल ने शीर्ष नेतृत्व की सहमति से किसान मोर्चा ने जिले टीम का गठन किया। समाजसेवी राजेन्द्र कुमार तिवारी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं प्रतापपुर निवासी संजय कुमार दुबे एवं पंकज मिश्रा को जिला कार्य समिति का सदस्य बनाया गया। पार्टी के निर्णय से क्षेत्रवासियों में खुशी देखी जा रही है।