सुल्तानपुर: बगिया गांव में पूर्व मंत्री के 2 नातियों को मारा गया चाकू, एक लखनऊ रेफर और दूसरे का जिले पर चल रहा इलाज
जयसिंहपुर के बगिया गांव में बीती रात आपसी विवाद में अज्ञात हमलावरों ने पूर्व मंत्री स्व. राम रतन यादव के नातियों शुभम व इंद्रमणि पर चाकू से हमला बोल दिया। दोनों को सीएचसी से डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेजा। जहां शुभम को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।