कुंडा: धरौली रोड पर पुलिस ने दबिश देकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
मानिकपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी सुनील कुमार को शुक्रवार शाम 4:00 धरौली रोड स्थित गंगादीन मौर्या की दुकान के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पीड़िता के साथ लंबे समय से संबंध बनाकर शोषण कर रहा था। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता प्राप्त की।