शिकोहाबाद: लाइनपार थाना क्षेत्र के रूपसपुर के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, युवक गंभीर घायल
थाना लाइनपार क्षेत्र नगला सदासुख निवासी खुशी यादव पुत्र प्रताप सिंह बाइक से कही जा रहा था इसी दौरान रविवार रात साढ़े सात बजे करीबन एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है हालत काफी गंभीर बताई गई है।