शिकोहाबाद: थाना मटसेना क्षेत्र में पुलिस लाइन के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत
थाना मटसेना क्षेत्र पुलिस लाइन के पास एक बाइक सवार युवक को रविवार रात दस बजे करीबन अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे वह गम्भीर घायल हो गया। जिसे आनन फानन में उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम गृह में रखवाया गया। मृतक का नाम श्रीकिशन बताया गया है।