जमुई: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: दुबेडीह में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, तीन घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 12, 2026 जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबेडीह गांव में रविवार सुबह करीब 8 बजे जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई तीखी झड़प और मारपीट में कुल तीन लोग घायल हो गए, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना में एक पक्ष से अजय कुमार (27 वर्ष) और सरयुग महतो (22 वर्ष) घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से बैजनाथ यादव (50 वर्ष) को चोटें आई हैं।