इटारसी: बूढ़ी माता बिजली उपकेंद्र पर आज लाइन मेंटेनेंस, नाला मोहल्ला और मेहरागांव में बिजली बाधित रहेगी
इटारसी में आज मंगलवार को नाला मोहल्ला और मेहरागांव इलाके की बिजली सप्लाई चार घंटे बंद रहेगी। सुबह करीब 6 बजे बिजली कंपनी के असिस्टेंट इंजीनियर डेलन पटेल ने जानकारी दी कि बिजली कंपनी लाइनों और फीडर के जरूरी मेंटेनेंस का काम करेगी।बिजली सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी। यह बूढ़ीमाता उपकेंद्र से चलने वाले 11 केवी नाला मोहल्ला फीडर पर मेंटेनेंस होगा