सूरजगढ़: बंशीपुर गांव से पुलिस ने एक शराब तस्कर और चार शराबी को गिरफ्तार कर लखीसराय कोर्ट में पेश किया
मेदनी चौकी थाना के पुलिस ने बंशीपुर गांव से एक शराब तस्कर एवं चार शराबी को गिरफ्तार कर गुरुवार अपराह्न 12 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस के मुताबिक बंशीपुर गांव के रहने वाले सुरेंद्र महतों के पुत्र सुनील कुमार को 5 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. यहां से चार व्यक्ति नशा सेवन में गिरफ्तार किए गए. दो अलग प्राथमिकी दर्ज हुई.