टीकमगढ़: कड़राई गांव में पानी की समस्या से ग्रामीण परेशान, सरपंच भी नहीं सुन रहे समस्या#jansamasya
टीकमगढ़ जिले के कड़राई गांव में भीषण गर्मी में ग्रामीण पानी की समस्या से परेशान हो रहे हैं। ग्रामीण ने बताया कि प्रधान मंत्री नल जल योजना की पाइप लाइन से पानी नहीं आता है। कई दिनों के अंतराल में पानी आता है। पहले मोटर खराब थी अब नई मोटर आई और वह भी नहीं चल रही है। सरपंच को समस्या बताई गई तो भी सुनवाई नहीं हुई।