टीकमगढ़: बंडा नहर के सौंदर्यकरण के लिए सीएमओ और पार्षदों ने किया श्रमदान, 600 मीटर नहर की सफाई की गई
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसीक्रम में नगर पालिका टीकमगढ़ द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान योजनांतर्गत गंगा सेतु पुल पर स्थित बंडा नहर के सौंदर्यीकरण हेतु सामूहिक श्रमदान से नहर की लगभग 600 मीटर साफ सफाई कराई गई।