टीकमगढ़: सुकवाहा गांव में बाइक चालक ने पैदल जा रही महिला को मारी टक्कर, महिला घायल
टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकवाहा गांव में रविवार को एक महिला सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। घायल महिला का नाम गीता आदिवासी निवासी सुकवाहा गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला गांव में एक दुकान से घर पैदल जा रही थी इसी दौरान एक बाइक चालक ने बाइक से महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गई।