टीकमगढ़: टीकमगढ़ में अहिल्याबाई की 300वीं जयंती मनाई गई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर आदर्शों को किया याद
टीकमगढ़ में रविवार को महेंद्र सागर तालाब के शान ए पार्क में देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। यह कार्यक्रम अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जनशताब्दी के मौके पर हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।