टीकमगढ़: फुटेर गांव में परिवार के लोगों ने मां-बेटी के साथ की मारपीट, ज़िला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के फुटेर गांव में मां बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल महिला सुखवाती ने बताया कि वह कुएं से पानी निकाल रही थी इस दौरान परिवार के करिया, छिद्दू, राकेश और अन्य लोग पानी निकालने से मना करने लगे, इसके बाद उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। बचाने के प्रयास में महिला की बेटी के साथ भी मारपीट की गई है।