धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भिवानी में कांग्रेस का विजय मार्च, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश के युवाओं और राहुल गांधी के संघर्ष व न्याय की है : राव नरेंद्र सिंह
भिवानी, 26 जुलाई : नीट पेपर लीक मामले के बाद गुस्साएं विद्यार्थियों व विपक्ष के आंदोलन के दबाव में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफे के बाद भिवानी में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भिवानी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विजय मार्च निकाला। इस विजय मार्च का नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी तथा शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने संयुक्त रूप से की। यह विजय मार्च शहर के नेहरू पार्क से शुरू होकर सराय चौपटा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी बंसीलाल की प्रतिमा के सामने संपन्न हुआ। मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, छात्र और युवा कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और तिरंगा थामे केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।
विजय मार्च के समापन पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इसे देश के युवाओं और छात्रों की ऐतिहासिक जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि यह विजय मार्च देश के उन करोड़ों छात्रों और युवाओं को समर्पित है जो परीक्षाओं में धांधली और भ्रष्टाचार से त्रस्त थे। यह राहुल गांधी के दृढ़ और निडर नेतृत्व का परिणाम है कि सरकार को अंतत: झुकना पड़ा और शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। राहुल गांधी ने सडक़ से लेकर संसद तक युवाओं की आवाज को लगातार उठाया और सरकार को इस कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया।
इस मौके पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी व शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि छात्र-युवा विरोधी नीतियों और नीट-नेट जैसी परीक्षाओं में हुई गड़बडिय़ों के खिलाफ जनता का आक्रोश चरम पर था। केंद्र सरकार लंबे समय से इस मामले में अपनी जवाबदेही से भाग रही थी। लेकिन कांग्रेस पार्टी के निरंतर दबाव और जन-आंदोलन के आगे सरकार का अहंकार टूट गया। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा केवल एक शुरुआत है, जब तक पूरी व्यवस्था को पारदर्शी नहीं बनाया जाता, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
इस मौके पर पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी व पूर्व विधायक डा. शिव शंकर भारद्वाज ने कहा कि यह विजय मार्च इस बात का प्रमाण है कि लोकतंत्र में जनता और छात्रों की ताकत के आगे किसी भी तानाशाही सरकार को झुकना ही पड़ता है। भिवानी कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएगा और युवाओं के हक की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ेगा।
विजय मार्च के सराय चौपटा पहुंचने पर सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. चौधरी बंसीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। नेताओं ने संकल्प लिया कि वे राज्य और देश में युवाओं, किसानों और वंचितों के हक की आवाज को इसी तरह मजबूती से उठाते रहेंगे। इस दौरान जिले के कई प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी व पूर्व विधायक डा. शिव शंकर भारद्वाज, अशोक बुवानीवाला, पवन बुवानीवाला, संदीप सिंह, कमल प्रधान, धीरज सिंह, रघुबीर रूघा, नरेंद्र राज गागड़वास, सत्यजीत पिलानिया, ईश्वर प्रधान, समीर खटीक, देवराज महता, कुलवंत कोंटिया, अमन तंवर राघव, सविता मान, अरविंद ढिल्लू, विजय जताई, अजय वैद, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश शास्त्री कौशिक, सतवीर परमार, अनिल नेहरा, कुलदीप लेघां, जोगेंद्र सिंह ग्रेवाल, दिलबाग, संजीव जागलान, जिला पार्षद रूपेंद्र ग्रेवाल, बलवंत घणघस, शिवकुमार चांगिया एससी प्रधान, विरेंद्र वाल्मीकि, सेवा दल विरेंद्र सिवाच, कमल, अशोक ढ़ोला, दीपेश सारसर, पूर्व पार्षद अशोक जोगी, पूर्व पार्षद बलवान, पूर्व पार्षद शीला गौरा, रेणू बाला, मुकेश पहाड़ी, मुकेश ढ़ाणीमाहु, सुमित जांगड़ा, सुमित बराड़, पुनीत नुनीवाल, हरेंद्र जाखड़, डा. जयवीर गोयत, रणदीप हुड्डा, बलबीर सरोहा, श्यामलाल चारण, प्रवीण बूरा, सूरज जांड, धीरज टिकाण, रोबिन चौहान, मुकेश प्रजापत, राजकुमार धनखड़, रिंकू बामला, श्याम वीर खरक, देवेंद्र तंवर, डा. फूल सिंह धनाना, विरेंद्र ग्रेवाल बामला सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।