लिटल हार्टियन्स ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर किया वीर शहीदों को नमन
स्थानीय लिटल हार्टस कॉन्वेन्ट स्कूल, भिवानी में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर यूकेजी कक्षा के विद्यार्थियों की विशेष सभा का आयोजन किया गया जिसके अंर्तगत विद्यार्थियों ने देश की सेना के वीर सैनिकों के किरदार निभाते हुए देशभक्ति के संदेश दिये। विद्यालय के महासचिव संजय गोयल, एम.डी. पवन गोयल व भावना गोयल ने बताया कि इस अवसर पर लिटल हार्टस कॉन्वेंट स्कूल, भिवानी में युकेजी कक्षा के बच्चों द्वारा देशभक्ति नृत्य देश मेरा रंगीला, देश भक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगो’ प्रस्तुत किए गए व नन्हे-मुन्हे विद्यार्थियों ने अपनी अदभुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पुरे उत्साह के साथ मार्च-पास्ट किया व ‘संदेशे आते है’ गीत पर देशभक्ति से औत-प्रोत हमारे देश के वीर सैनिकों के समर्पण व बलिदान को दर्शाने वाली लघु नाटिका का प्रस्तुत की जिसे देखकर पुरा सदन तालियों से व देशभक्ति के नारों से गुंज उठा। बच्चों की प्रतिभा व उत्साह को देखते हुए विद्यालय की निदेशिका ऐश्वर्या सिंघल, निदेशक राम सिंघल, राहुल गोयल, निश्चल गोयल, साक्षी गोयल व प्राचार्या वीना सेठ ने उनकी प्रशंसा की व उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कोर्डिनेटर ज्योति, सुमन, गीता बजाज, नेहा, राखी, मिनाक्षी, मनीषा व कोमल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।