मड़ावरा: इकौना गाँव में लव मैरिज से नाराज चचेरे भाइयों ने दिव्यांग दम्पत्ति को घर से निकाला
इकौना गाँव में लव मैरिज से नाराज होकर चचेरे भाइयों ने एक दिव्यांग दम्पत्ति को उसके ही घर से निकाल दिया और दिव्यांग दम्पत्ति के प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा कर लिया। इसके बाद पीड़ित दम्पत्ति ने सोमवार को दोपहर 1बजे गिरार पुलिस थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।