पुपरी: चोरौत के निमवारी स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर के खपरैल मकान में आग, बाइक सहित अन्य सामान जलकर राख
चोरौत के निमवारी स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में शुक्रवार को 3 बजे दिन में खपरैल मकान में अचानक आग लग गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी लोगो के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका है। आग लगने से एक बाइक, पंप सेट सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है।