बिहपुर: शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
बिहपुर झंडापुर थाना पुलिस ने मड़वा गांव में छापेमारी कर तीन लीटर विदेशी शराब के साथ शैलेश राय को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में शराब बरामद होने के बाद उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।