हरिद्वार: सुभाषगढ़ तिराहे से पथरी पुलिस ने पिकअप वाहन में ठूंस कर बांधी गईं धनपुरा से चोरी हुई 3 भैंसें बरामद की, 2 गिरफ्तार
पथरी पुलिस ने 2 दिन पूर्व धनपुरा से चोरी हुई 3 भैंसों को पिकअप वाहन से बरामद करते हुए 2 को गिरफ्तार किया है। सुभाषगढ़ तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीनों भैंसों को उस समय बरामद किया जब वाहन के अंदर इन्हें ठूंस ठूंस कर बांधा गया था। पुलिस ने जावेद और तालीब को गिरफ्तार किया। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।