हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी BHEL हेलीपैड पहुंचे, DM, SSP और स्थानीय विधायक ने किया स्वागत
निकाय चुनावों में प्रचार के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के दौरे पर रहे। दोपहर साढ़े 3 बजे करीब BHEL हेलीपैड पहुंचे CM धामी का DM SSP aur स्थानीय विधायक आदेश चौहान ने जोरदार स्वागत किया। CM ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस निकाय चुनाव में होने वाली अपनी हार से बौखला गई है, इसीलिए अनर्गल बयानबाजी कर रही है और इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा।