हरिद्वार: शिवालिक नगर में सीएम के रोड शो के दौरान काफिले की एक कार चढ़ी महिला के पैर के ऊपर, महिला हुई घायल
शुक्रवार शाम सवा 4 बजे करीब शिवालिक नगर में सीएम धामी के रोड शो के दौरान काफिले की एक कार महिला के पैर पर चढ़ गई। महिला को लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि काफिले में मौजूद थार कार का एक टायर महिला के पैर के ऊपर चढ़ गया। अचानक हुई दुर्घटना से हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।