हरिद्वार: 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मौली जिला कलेक्ट्रेट लाया गया, DM ने 3 प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
शुक्रवार शाम 4 बजे करीब राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मौली हरिद्वार जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस मौके पर DM कमेंद्र सिंह ने शुभंकर मौली का स्वागत किया। 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड को मिली है। लिहाजा राष्ट्रीय खेलों के प्रचार प्रसार के लिए शुभंकर मौली सभी विकास खंडों में जाकर प्रचार प्रसार करेगा, इसके लिए 3 रथों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।