हरिद्वार: सती घाट पर एक साथ 70 लावारिस लोगों की अस्थियों का किया विसर्जन, दिल्ली के विभिन्न श्मशान घाटों से एकत्रित की थी अस्थियां
हरिद्वार में शुक्रार शाम को एक साथ 70 लावारिस अस्थियों का मां गंगा में सामूहिक विसर्जन किया गया। दिल्ली की अभिनव समाज सामाजिक संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओ ने दिल्ली के अलग-अलग श्मशान घाटों से लावारिस अस्थियों को एकत्रित किया और हरिद्वार के कनखल स्थित सती घाट पहुंचे। मोक्ष हेतु सती घाट पर पूरे विधि विधान के साथ सभी अस्थियों को मां गंगा में विसर्जित किया गया।