मानपुर: मदनवाड़ा अंधे कत्ल मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
मदनवाड़ा पुलिस ने 5 मार्च को कोहका नदी किनारे मिले युवक के शव की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए तीन आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया। मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया गया है। मृतक की पहचान राजकट्टा के कदम भुआर्य के रूप में हुई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। जांच और कार्रवाई जारी।