मुंगेर विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को मुंगेर विधानसभा क्षेत्र के गंगा पार स्थित मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल नाव से रवाना हुए। मुंगेर विधानसभा के अंतर्गत पांच पंचायतें गंगा पार स्थित हैं, जहां कुल 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से तीन मतदान केंद्र — सीताचरण, जाफरनगर और परोरा टोला कुतलुपुर ऐसे हैं, जहां तक पहुंचने के लिए नाव ही एकमात्र साधन है। बुधवार