सहार: सहार प्रखंड में एक वार्ड सदस्य और दो पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए
Sahar, Bhojpur | Jun 22, 2025 सहार प्रखंड क्षेत्र में हो रहे पंचायत उपचुनाव के तहत एक वार्ड सदस्य और दो पंच पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। प्रखंड विकाश पदाधिकारी के द्वारा रविवार की शाम 5 बजे के करीब बताया की प्रशासन ने उपचुनाव को लेकर सारी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। प्रखंड के चार रिक्त पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।