अमरिया: अमरिया क्षेत्र में राशन वितरण का शेड्यूल जारी, 24 अप्रैल से 8 मई तक मिलेगा लाभ
अमरिया तहसील से खबर राशन की दुकानों पर मई माह का राशन वितरण 24 अप्रैल से 8 मई तक किया जाएगा। कोटे की दुकानों पर सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक राशन मिलेगा। अन्त्योदय कार्डधारकों को 21 किलो गेहूं और 14 किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा, जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल निशुल्क मिलेगा।