देहरादून: MDDA कॉलोनी स्थित घर में हुई चोरी के मामले का रायपुर थाना पुलिस ने किया खुलासा, नौकरानी और उसके पति को किया गिरफ़्तार
देहरादून की रायपुर थाना पुलिस ने एमडीडीए कालोनी स्थित घर में हुई चोरी मामले का खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने घर में काम करने वाली नौकरानी प्रीती और उसके पति कुलदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से आठ लाख रुपए की ज्वैलरी और 2000 रुपए की नगदी पुलिस ने बरामद की है।