देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने मयूर विहार,देहरादून से एक शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की बाईक की बरामद
देहरादून की रायपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को मयूर विहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की बाईक बरामद की है। आरोपी अर्पित कुमार, पुत्र अमित कुमार, निवासी ग्राम फिरोजपुर मुबारक, जिला बिजनौर को गिरफ्तार किया है।