देहरादून: जिलाधिकारी डा. सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में बनाए गए स्ट्रांगरूम का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी डा. सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर,देहरादून में बनाए गए स्ट्रांगरूम का स्थलीय निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होने सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मतगणना की तैयारियों को भी परखा।