देहरादून: चारधाम यात्रा में 10 जून तक वीआईपी दर्शन के रोक को लेकर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने सरकार के फैसले की सराहना की
चारधाम यात्रा में 10 जून तक वीआईपी दर्शन नहीं होने को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने सरकार के फैसले को सराहनीय बताते हुए कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है । vip कभी भी दर्शन करने के लिए जा सकते है लेकिन बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को अच्छे से दर्शन होने के साथ ही व्यवस्थाएं मिलना जरूरी है