गाज़ियाबाद: थाना साहिबाबाद क्षेत्र में बेटी के लिए अशोभनीय बातें फैलाने वाले अभियुक्त को पिता की शिकायत पर किया गया गिरफ्तार
थाना साहिबाबाद पुलिस ने सोमवार को एक पिता की तहरीर पर वादी की बेटी के बारे में अन्य लोगों से काफी अशोभनीय बातें करने व वादी द्वारा इसका विरोध करने पर गाली गलौज और मारपीट करने वाले योगेंद्र नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार किया। एसीपी ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।