गाज़ियाबाद: थाना टीला मोड़ क्षेत्र में कोठी मार्केट में लगे ATM में लगी बैट्री पर चोरों ने किया हाथ साफ, ATM तोड़ने का भी हुआ प्रयास
टीलामोड़ थाना क्षेत्र के चौकी सेवा धाम इलाके में स्थित कोठी मार्किट में लगे एटीएम में लगी बैट्री को चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। बताया जाता है कि इस घटना को बीती रात अंजाम दिया गया है। इतना ही नहीं, चोरों द्वारा मौके पर ATM मशीन को भी तोड़ने का प्रयास किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में आए दिन चोरी की घटनाएं होती हैं।