गाज़ियाबाद: भोजपुर थाना क्षेत्र में गेहूं चोरी के शक में दबंगों ने की युवकों की पिटाई, पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
भोजपुर क्षेत्र के चुड़ियाला गांव में गेंहू चोरी के शक में दबंगाें ने तीन युवकों को पेड़ से बांधकर दो घंटे तक यातनाएं दीं। आरोपियों ने युवकों को यातनाएं देने के बाद गांव में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी और ट्यूबवेल पर फेंककर फरार हो गए। मामले पर ACP ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कुणाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।