गाज़ियाबाद: थाना अंकुर विहार पुलिस टीम ने गांजा बेचने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 4 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद
सोमवार को अंकुर विहार पुलिस ने गांजा बेचने वाले 35 वर्षीय कदमपुरी ब्रहमियाह नाम के शातिर अभियुक्त को चेकिंग के दौरान नगर पालिका पार्किंग के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 4 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।