गाज़ियाबाद: मोदीनगर पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मोदीनगर पुलिस टीम ने सोमवार को पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे मोनिश मालिक उर्फ मोंटी नाम के शातिर अभियुक्त को काजमपुर गेट से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त मोंटी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। बता दें कि इस मामले को लेकर बीते 19 अगस्त को वादी की ओर से तहरीर देते हुए वसीम, मोंटी व अन्य 3 से 4 लोगो पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।