बक्सर: 5 वर्षीय बच्ची से बलात्कार, नवनिर्मित बिल्डिंग में रो रही थी, पुलिस जांच में जुटी
Buxar, Buxar | Apr 12, 2026 जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगभग 5 वर्षीय बच्ची से रेप का मामला प्रकाश में आया है। इसका पता तब चला जब बच्ची नवनिर्माण बिल्डिंग में अकेले रो रही थी। आस-पास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रेप होने की पुष्टि हुई। वहीं लोगों का कहना है कि जिस आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया वह भी नाबालिग है।